नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में 150 रन पर ढेर कर दिया है. भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन उसने महज 73 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए. उस वक्त लग रहा था कि भारत 100 के भीतर सिमट सकता है. ऋषभ पंत (37) और नीतीश कुमार रेड्डी (41) ने टीम को किसी तरह संभाला और 121 रन तक ले गए. इस स्कोर पर पंत के आउट होने के बाद भारत ने बाकी विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए. डेब्यू टेस्ट खेल रहे नीतीश रेड्डी आउट होने वाले आखिरी बैटर रहे. वे टीम के टॉप स्कोरर भी रहे. इससे पहले यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले लौटे. विराट कोहली 5 रन जबकि केएल राहुल 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए. लंच ब्रेक के समय ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर थे. भारत ने लंच ब्रेक और टी ब्रेक के बीच 6 विकेट गंवाए. ध्रुव जुरेल 11 और वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ऋषभ पंत, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह भी चलते बने.
मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की. तेज और उछाल वाली पिच पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में दबोच लिया. टीम इंडिया को पहली पाररी में 150 रन पर ढेर करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जवाब में 67 रन पर 7 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी भारत की पहली पारी से 83 रन पीछे है.
भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
Trending
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार

