खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद लूट के आरोपी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। भिलाई के कैदी पिंटू के साथ पुलिस ने थाने में मारपीट की। यह आरोप लगाकार परिजनों ने मेकाहारा में हंगामा कर पुलिस के ऊपर उचित कार्यवाही कर मुआवजा की मांग भी की। पुलिस की कैद में मौत के मामले में अब पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछली तीन महीने में 2 लोगों की जेल में मौत हो गई है। मालूम हो कि दो दिन पहले लूट के आरोप दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद पिंटू नेताम की मेकाहारा रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के करीब 28 दिन बाद 15 नवंबर को 2024 को अचानक तबीयत खराब हुई। जांच में उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया था, उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भर्ती किया था। यहां से उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद 17 नवंबर को वापस केंद्रीय जेल दुर्ग वापस भेजा गया था। 18 नवंबर को उसका ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने फिर मेकहारा अस्पताल रायपुर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने ब्रेन स्ट्रोक के कारण ब्लड प्रेशर लो व ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई कम के चलते आईसीयू में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान 21 नवंबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक पिंटू का पुलिस प्रताड़ना से मौत हुई है, वे पुलिस पर कार्यवाही कर मुआवजा की मांग कर रहे है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

