Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे की हालत में वाहन चलाकर स्वयं तथा दूसरों की जान को जोखिम में डालने वाले तथा शहर के सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस रायपुर की कड़ी कार्यवाही जारी है। वर्ष 2024 में 16 दिसम्बर तक लगभग 1900 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। विगत वर्ष 2023 में भी 700 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी थी। इस अनुसार विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दोगुनी नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। राज्य की विष्णु देव साय सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां बता रही हैं और कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में संतोषी नगर से इंदिरा गांधी चौक तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्तर जिले के ब कृषि विभाग द्वारा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सातों विकासखंडों के ग्राम पंचायत नगरनार, जमावाड़ा, कवाली कला, नियनार, रोतमा, मावलीगुड़ा , फाफनी चारगांव, बकावंड, चोकनार, छापर भानपुरी, मारेंगा, बड़ाजी आदि ग्राम पंचायतों के साथ अब तक 28 कृषक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है और विभिन्न पंचायतों में भी संगोष्ठियां प्रस्तावित है। किसान संगोष्ठियों में उपस्थिति किसानों को राज्य शासन के द्वारा विगत एक वर्ष में कृषि विभाग की द्वारा कृषक कल्याण के लिए किए कार्यों की जानकारी के साथ साथ कृषक उन्नति योजना से…
सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण और समाज को रियायती दर पर जमीन देने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। साय आज सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के साहित्यकार लाला जगदलपुरी की 105वीं जयंती का आयाेजन लाल जगदलपुरी जिला लाइब्रेरी में किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और साहित्यिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रह के अध्यक्ष रामाराव वामनकर ने लाला जगदलपुरी की साहित्यिक विरासत पर जोर देते हुए एक प्रेरक संबाेधन दिया। इस कार्यक्रम में समर्पित अध्ययन के माध्यम से अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाइब्रेरी उपयोगकर्ताओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य रूप से यह कार्यक्रम लालजी का साहित्य को योगदान विषय पर समर्पित था, लाला जी की हस्तलिखित रचनाओं की मूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरू घासीदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरु घासीदास की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत की बुराइयों काे मिटाने के लिए ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश दिया । बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का…
अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर में निर्दोष आदिवासी मारे गये खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें 186 से अधिक पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी योगेश कुमार पटेल ने जारी किया है।जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 186 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी X पर साझा करते MP बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। उनसे छत्तीसगढ़ की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और सहयोग का आग्रह किया। सीतारमण ने भी राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। गडकरी से भी मिले – आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रायपुर संसदीय क्षेत्र समेत छत्तीसगढ़ की सड़कों से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा…
पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने श्रीमती तीजन बाई को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई को…

