खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पदयात्रा निकाली। राज्य की विष्णु देव साय सरकार एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियां बता रही हैं और कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में संतोषी नगर से इंदिरा गांधी चौक तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस और पुलिस परिवार पर हमला हो रहा है। किसान धान बेचने दर-दर भटक रहे हैं। बलौदा बाजार व कवर्धा की घटना से प्रदेश की बदनामी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और बेरोजगारी चरम पर है। विष्णु देव साय की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। ऐसी निकम्मी सरकार के खिलाफ हर स्तर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी और प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान पदयात्रा में प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलाम रिज़वी,संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान,पार्षद समीर अख्तर,मनोज पाल,प्रेरणा साहू,रेशम लाल अजगले,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागदेलवार,शरद गुप्ता,देवेंद्र पवार, सुन्दरेश श्रीवास्तव ,विजय देवांगन,मनोज यादव,मुनेश गौतम,सल्लू भाई,राजेश विश्वकर्मा ,संजय ठाकुर,दिनेश निर्मलकर,राजेश कटारे,शैलेंद्र शर्मा ,विजय बाफना,महेश भाई,नदीम खान, राकेश ध्रुव , जितेन सोनवानी ,दिवाकर कलीम ,बिरसिंग धीवर ,चंदन विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, हरक साहू ,राजेन्द्र नेताम करण धीवर लाल,चुम्मन ,लखन लाल साहू ,धनजीत तारक,मोहम्मद आलम, रामू ध्रुव, लोकू, रवि साहू ,लेखराम साहू, मिथलेश देवगन ,शब्बीर खान,नईम खान,शकील खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

