Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। अबूझमाड़ के कलहजा-डोडरेबेड़ा में पिछले गुरुवार 19 नवंबर को हुए मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य शीर्ष नक्सली रामचंद्र उर्फ कार्तिक को बचाने नक्सलियों ने नाबालिग बच्चों को ढाल बनाया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के गोली से चार नाबालिग घायल हो गए हैं। पुलिस की ओर से घायलों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने नाबालिग ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए साथ में रखा था। मुठभेड़ के दौरान इन्हीं ग्रामीणों की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई थी। इसमें नक्सलियों के गोली…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ में धान बेचने के बाद किसानों को बैंक में भुगतान के लिए लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जिला सहकारी बैंकों में नकदी की कमी के कारण किसानों को अपने हक के पैसे समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसान मायूस होकर खाली हाथ लौटने पर मजबूर हैं। बैंकों में नकदी की कमी:धान खरीदी के बाद प्रदेश सरकार किसानों को जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से भुगतान करती है। हालांकि, इस वर्ष बैंकों में नकदी की भारी कमी हो गई है, जिसके चलते किसानों…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक घटनाओं और यादों को समर्पित छायाचित्र प्रदर्शनी ‘स्मृतियां’ का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन विधानसभा परिसर में किया गया, जो पूरे वर्षभर जारी रहेगी। इस विशेष मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा सहित कई प्रमुख मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी की विशेषताएं प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रदर्शनी में…

Read More

khabarworld24.com – रायपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए कार्यों की अधूरी स्थिति को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाए। उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए वित्तीय और भौतिक कार्यों की स्थिति पर सवाल किया और अधूरे कार्यों की प्रगति को लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। 230 कार्यों में 56 को पुनरीक्षित स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार साव ने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत 230 कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से 56 कार्यों को पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई है। मंत्री ने कहा कि अभी भौतिक प्रगति हुई है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ग्राम चिचोली निवासी सतीश डहरिया अपने पल्सर बाइक से जय प्रकाश यादव को तिल्दा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी ग्राम तुलसी न्यू सीजी ढाबा के सामने स्विफ्ट डिजायर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही टीवीएस एक्स एल से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सर में चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक अस्पताल…

Read More

khabarworld24.com -छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के मामले ने सदन में जमकर हंगामा मचाया। विपक्षी दल के वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेकेदारों द्वारा काम लेने और उनके अनुबंध निरस्त होने के बावजूद भुगतान किए जाने पर गंभीर सवाल उठाए। कौशिक ने कहा, “फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुबंध मिलने के बाद संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें भुगतान किया गया। यह गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसे ठेकेदारों को काम दिया, लेकिन उनके…

Read More

khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में रुके हुए भुगतानों का मुद्दा उठाते हुए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने चिंता जताई कि लंबित भुगतान के कारण निजी अस्पताल मरीजों का इलाज नहीं कर पा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि 838 करोड़ रुपये का भुगतान अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 तक कुल 1096 करोड़ रुपये निजी अस्पतालों को और 560 करोड़ रुपये सरकारी अस्पतालों को भुगतान किए जा चुके हैं। भुगतान की स्थिति और सरकार की कार्रवाई मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को जन्मदिन की बधाई दी। x में सीएम ने लिखा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू , आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ। किंजरापु राम मोहन नायडू (जन्म 18 दिसंबर 1987) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में जून 2024 से 33वें नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे लोकसभा में श्रीकाकुलम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा में चुने जा चुके हैं।…

Read More

प्रयागराज महाकुंभ भारतीय संस्कृति की अदम्य शक्ति को दर्शाता है, जिसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा से होगी और महाशिवरात्रि पर समापन होगा। महाकुंभ में शाही स्नान को महत्वपूर्ण माना जाता है। महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े, प्राचीन और धार्मिक उत्सवों में एक है। जो धर्म, आस्था, संस्कृति का परंपरा आध्यात्मिक प्रतीक है। महाकुंभ का इतिहास प्राचीन भारतीय संस्कृति की गहराईयों में समाया हुआ हजारों साल पुराना है। यह ऐसा शांतिपूर्ण आयोजन भी है जो आधुनिक युग की आपाधापी में लाखों लोगों को एक साथ लाता है। महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्री स्वयं को पाप मुक्त करने और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए पवित्र…

Read More

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के द गाबा में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन मैच के पांचवें दिन टी-ब्रेक के बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका। बारिश और कम रौशनी को देखते हुए मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज में अभी भी 1-1 की बराबरी पर हैं।ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस दौरान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था। हेड ने 152 रनों की शानदार…

Read More