खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ग्राम चिचोली निवासी सतीश डहरिया अपने पल्सर बाइक से जय प्रकाश यादव को तिल्दा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था, तभी ग्राम तुलसी न्यू सीजी ढाबा के सामने स्विफ्ट डिजायर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही टीवीएस एक्स एल से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में सर में चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक अस्पताल तिल्दा पहुँचाया, जिसके बाद उनके परिजन को सूचना दी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मृतक –
सतीश डहरिया पिता चुन्नू डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी चिचोली थाना खरोरा।
जय प्रकाश यादव पिता बच्चा यादव उम्र 38 ग्राम पूंजी पथरा जिला रायगढ़।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

