खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नशे की हालत में वाहन चलाकर स्वयं तथा दूसरों की जान को जोखिम में डालने वाले तथा शहर के सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस रायपुर की कड़ी कार्यवाही जारी है। वर्ष 2024 में 16 दिसम्बर तक लगभग 1900 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। विगत वर्ष 2023 में भी 700 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी थी। इस अनुसार विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष दोगुनी नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। कार्यवाही लगातार जारी है।
बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों का विश्लेषण करने पर अधिकांश दुर्घटना वाहन चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने से होना पाया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध निजात अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही नशेड़ी वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु रात्रि 09 से 12 बजे तक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ब्रीथ एनालाईजर मशीन की सहायता से नशेड़ी वाहन चालकों के की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया जहॉ माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक नशेड़ी वाहन चालक के विरूद्ध 10,000 (दस हजार रूपये) का भारी भरकम जुर्माना से दण्डित किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

