Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। धान के तौल के नाम पर किसानों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धान खरीदी केंद्र पर कुछ कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।यह पहली बार नहीं है जब धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते दो दिनों में प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के वातावरण में नमी को मात्रा बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियाँ जारी हैं। इसी अनुक्रम में गुरु घासीदास जयंती पर घोषित शुष्क दिवस के दिन कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंज थाना गंजपारा के पास आरोपी गिरधर साहू के आधिपत्य के न्यू कांकेर केशकाल गुड्स ट्रांसपोर्ट गैरेज से 480 नग पाव (86.4 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला , वार्ड क्रमांक 69, साईं नगर थाना डीडी नगर निवासी रेशमा महानंद सागर से 168 नग पाव (30.24 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला मदिरा एवं कंपोजिट देशी मदिरा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महिला के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर की रात बंडामुंडा डी-सेक्टर स्थित क्वार्टर संख्या 292 के निवासी आशीष पाणिग्रही की पत्नी सतपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सत्पती के भाई अमित ने आशीष पाणिग्रही पर अपनी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप लगाया गया था कि आशीष का किसी दूसरी औरत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र जारी है। पहले और दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी सदन में हंगामेदार रहने का आसार है। विपक्ष स्थगन प्रस्ताव की चर्चा करने की मांग करेगी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होती ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम पत्रों को पटल पर रखेंगे। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन दो विधायकों का ध्यानाकर्षण होगा और 7 याचिकाएं…

Read More

कंतेली में नवीन महाविद्यालय और मोतिमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा अपग्रेड मुख्यमंत्री साय मोतिमपुर-अमरटापू में एक दिवसीय गुरु पर्व मेला में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 268वीं जयंती के अवसर पर जिले के मुंगेली विकासखण्ड के मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित एक दिवसीय गुरु पर्व मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरू घासीदास मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई…

Read More

मुख्यमंत्री साय लालपुर धाम में गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल मंदिर और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के तहसील मुख्यालय लालपुर धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री साय सहित अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सतनामी कल्याण समिति के सदस्यों ने गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

82844 किसानों ने 419840 मीट्रिक टन धान बेचा है खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य अपनी पूर्ण सरलता,सुगमता गति से चल रहा है। जिले में वर्तमान में 129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 82844 किसानों से 419840 मीट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी है। यानी कि 966.07 करोड़ रुपये का धान 18 दिसंबर तक ख़रीदा जा चुका है। अब तक 77726 कृषक, राशि 901.94 करोड़ का भुगतान हो चुका है। किसानों से लिंकिंग की राशि 240.71 की वसूली हो गयी है। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार, जिले में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत डिलमिली में प्राइवेट क्लिनिक चला रहे कथित डॉक्टर श्रीनिवास राव ने 4 दिसंबर को पीरियड्स की बीमारी ठीक करने के बहाने एक ग्रामीण युवती काे झांसा देकर बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद परिजनाें ने 15 दिसंबर को डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। रिपाेर्ट पर कोड़ेनार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज बुधवार काे आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस की जांच के अनुसार डॉक्टर कोई एमबीबीएस नहीं था, बावजूद इसके वह अवैधानिक रूप से एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने हमेशा से संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। बाबासाहेब के बनाए संविधान में बार-बार संशोधन, देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटना, डॉ. अंबेडकर जी को भारत रत्न से वंचित रखना ये सब कांग्रेस ने ही किया है। आज कांग्रेस बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर दिखावा कर रही है। लेकिन देश जानता है कि जब 1951-52 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। तो कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराया। इसी कारण उन्होंने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस जितना चाहे प्रयास करे, लेकिन इस बात…

Read More