खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंर्तगत डिलमिली में प्राइवेट क्लिनिक चला रहे कथित डॉक्टर श्रीनिवास राव ने 4 दिसंबर को पीरियड्स की बीमारी ठीक करने के बहाने एक ग्रामीण युवती काे झांसा देकर बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद परिजनाें ने 15 दिसंबर को डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। रिपाेर्ट पर कोड़ेनार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज बुधवार काे आरोपी डॉक्टर श्रीनिवास राव को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस की जांच के अनुसार डॉक्टर कोई एमबीबीएस नहीं था, बावजूद इसके वह अवैधानिक रूप से एक प्राइवेट क्लिनिक चलाता था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कथित डॉक्टर श्रीनिवास राव उम्र 50 वर्ष, जो कि कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली में प्राइवेट क्लिनिक चला रहा है। 4 दिसंबर को गांव की एक 19 वर्षीय युवती क्लीनिक पहुंची थी। उसने डॉक्टर को बताया था कि, उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। जब डॉक्टर ने उससे पूछा कि क्या मासिक धर्म आने में समस्या है, तो उसने कहा कि नियमित रूप से नहीं आता है। जिसके बाद डॉक्टर ने उसकी ये समस्या ठीक करने का भरोसा दिलाया। उससे कहा कि सफाई करनी होगी, इसलिए दोबारा क्लीनिक बुलाया। इसके बाद सफाई के नाम पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद कहा कि अब ठीक हो जाओगी। युवती काफी डर गई थी, वह अपने घर चली गई, 3 से 4 दिन बाद डॉक्टर ने उसे फोन किया। इलाज के नाम पर फिर से क्लीनिक बुलाया। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनाें ने 15 दिसंबर को पुलिस थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

