खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियाँ जारी हैं। इसी अनुक्रम में गुरु घासीदास जयंती पर घोषित शुष्क दिवस के दिन कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंज थाना गंजपारा के पास आरोपी गिरधर साहू के आधिपत्य के न्यू कांकेर केशकाल गुड्स ट्रांसपोर्ट गैरेज से 480 नग पाव (86.4 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला , वार्ड क्रमांक 69, साईं नगर थाना डीडी नगर निवासी रेशमा महानंद सागर से 168 नग पाव (30.24 बल्क लीटर) देसी मदिरा मसाला मदिरा एवं कंपोजिट देशी मदिरा दुकान गंजपारा थाना गंजपारा के पास लावारिस हालत में 55 नग पाव (9.9 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला जप्त की गई। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) के प्रकरण कायम किए गए एवं आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
उल्लेखनीय है कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि शुष्क दिवस में कुछ लोगों द्वारा अवैध मदिरा विक्रय किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण अल्ताफ खान, डीडी पटेल,वैभव मित्तल, टेक बहादुर कुर्रे एवं उपनिरीक्षक गण प्रकाश देशमुख, कौशलकिशोर सोनी, अनुला झाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

