Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज गुरूवार काे दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर बस्तर संभाग के सुदूर क्षेत्र बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा जिलों में चल रही मोबाईल नेटवर्क की समस्या से उन्हें अवगत कराया है। वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर जिलों के डाकघर का उन्नयन कर स्टाफ एवं सुविधाओं का विस्तार करते हुए डाक विभाग में की जा रही भर्तियों में स्थानीय लोगों की एवं स्थानीय जनजातियों को प्रथमिकता प्रदान करने का आग्रह किया है। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर , सुकमा, नारायणपुर ,दंतेवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन का एक साल खुशहाल हुआ छत्तीसगढ़ के अवसर पर कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जगदलपुर विकासखंड के मांझीगुड़ा में सुशासन का एक साल खुशहाल हुआ छत्तीसगढ़ पर आधारित विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य किया है। राज्य सरकार की…
जिला पंचायत सीईओ ने शाल व श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम का किया गया आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के समीप रामगढ़ में स्थित आनंद आश्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शाल व श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला पंचायत सीईओ ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कॉफी उत्पादन करके यहां के किसानों को संपन्न बनाने का जो सपना दिखाया गया था, वह पूरी तरह धराशायी हो गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में बस्तर में कॉफी उत्पादन की बड़ी योजना तैयार की गई थी। जिसमें डीएमएफ और मनरेगा के साथ नीति आयोग का लगभग 20 करोड़ रुपया लगा दिया गया। लेकिन आलम यह है कि किसानों की जमीनों पर तैयार की गई नर्सरी के 5 लाख पौधे सूख गए हैं, और योजना पूरी तरह विफल हो गई है। खास बात यह है कि करोड़ों की यह योजना वैज्ञानिकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम चुनाव में वार्डों के आरक्षण के बाद पार्षद पद के दावेदारों के नाम उभर के सामने आने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 47 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद दोनों ही पार्टियां प्रत्याशी तलास करने लगी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी से अशोक मानिकपुरी जी का नाम पार्षद पद के लिए सामने आया है। वार्ड के कार्यकर्ताओं में अशोक मानिकपुरी जी का नाम चर्चा में है।इनके जीतने की सम्भावना अधिक है जिसका कारण समाजिक समिकरण के आलवा वार्ड में अच्छी छवि का होना कार्यकर्ताओ से मधुर सम्बन्ध का का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम के अधिकार एवं चुनौती के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के आस्था कक्ष में आज गुरूवार काे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बस्तर जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण तथा एनजीओ. उपस्थित थे। आयोजित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने और बार-बार विवाद कर मायके जाने से पति आहत था। मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले (35 वर्षीय) गजेंद्र देवांगन की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था। इस बात से पति आहत था। पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी। इस बात की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कोंग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन के समक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के विरोध में देश के गृहमंत्री का पुतला दहन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहेब अम्बेडकर पर उपहासास्पद टिप्पणी किए जाने के खिलाफ पुतला दहन किया गया। मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के महत्व को नहीं मानने वाले लोग समझ भी नहीं सकते हैं। उन्होंने वंचित-शोषित और समाज के आवाज देने का काम बाबा…
युवक युवती परिचय सम्मेलन सहित समाज की कुरीतियों पर होगी चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास समिति बिलासपुर (छ.ग.) के तत्वाधान में 21 दिसंबर 2024 दिन रविवार को अखिल भारतीय स्तर पर समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के कान्यकुब्ज ब्राम्हण शामिल होंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब में नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति बिलासपुर के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने बताया कि सम्मेलन में समाज एवं राष्ट्रहित के विभिन्न सारगर्भित विषयों पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में विद्वतजनों के विचारों से उत्पन्न विषकर्ष से ब्राम्हण समाज एवं…
आरक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी दिखी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के परिपालन मे 17 दिसम्बर 2024 को कार्यालय कलेक्टोरेट दृष्टि सभा कक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा कि उपस्थिति मे नगरीय निकाय निर्वाचन 2024 जिला बेमेतरा वार्डाे का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अ.जा./अ.ज.जा/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डाे का आरक्षण) नियम 1994 तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनयम 1961 की धारा 29 (क) में दिए गए प्रावधानों के अधीन आरक्षण की कार्यवाही की गई। जिसमें जिले के नगर पंचायत मारो को छोड़कर शेष सभी निकायों…

