Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
209 करोड़ से अधिक विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 21 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के नवागढ़़ ब्लॉक मुख्यालय में 19 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 2024 के समापन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रूपये के 24 कार्यो का भूमिपूजन और 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार…
भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकि प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे हैं तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के…
घोर नक्सल इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हो रही नई जिंदगियों की शुरुआत पूवर्ती में अब गोलियों की गूंज नहीं, बज रही शहनाई दंतेवाड़ा में परिणय सूत्र में बंधे 220 जोड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल इलाकों से अब सुखद तस्वीरें निकलना शुरु हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल में माओवाद कदम पीछे खींच रहा है, साथ ही नक्सल पीड़ितों ने जिंदगी की नई शुरुआत करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा चुकें हैं। विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित गांव अब खुशहाल हो…
कौशल विकास और महतारी वंदन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई राह खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला। कविता बढ़ाई मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और महतारी वंदन योजना ने श्रीमती कविता बढ़ाई के जीवन में एक नई रोशनी लाई है। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इन योजनाओं से लाभान्वित होकर उन्होंने न केवल अपने कौशल को विकसित किया बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बनीं। कविता ने बताया कि पहले वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए केवल छोटी-मोटी घरेलू कामकाज करती थीं। लेकिन जब उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई कार्य का प्रशिक्षण लिया तब से…
जिले में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा 70 एंव 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का पंजीयन पंजीयन कराने हेतु आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक अनिवार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में बनी सड़क के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के मामले में 2 ईई सहित 5 अधिकारियाें को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियाें में ईई अनिल राठौर, ईई दामोदर सिदार, एसडीओ तारेश्वर दिवान,एई आरबी पटेल, इंजीनियर रविकांत सारथी हैं, वहीं एक सब इंजीनियर की पहले ही मौत हो गई है। ईई अनिल राठौर रिटायर हो चुके हैं, लेकिन इनके खिलाफ जांच चलेगी। जबकि ठेकेदार और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम को पीडब्ल्यूडी विभाग में ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। दंतेवाड़ा जिले में डीएमएफ मद से बनी हिरोली-डोक्कापारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 09.12.2024 से 20.12.2024 तक कवर्धा वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं उपलब्धिओं के बारे में आम नागरिकों जानकारी प्रदाय किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ योजना के तहत् पौधा रोपण एवं वितरण किया गया। आज दिनांक 19.12.2024 को कवर्धा वनमंडल अंतर्गत पंडरिया पश्चिम परिक्षेत्र में वन मितान जागृति कार्यक्रम के तहत् ग्राम पोलमी के हॉयर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं को समीपस्थ वनों का भ्रमण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारत सरकार और राज्य सरकार की पहल पर 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गांवों की ओर सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। आज से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ एवं योजना प्रभारियों के दिए हैं। सुशासन सप्ताह के शुभारंभ में आज विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल की छत से कूदकर छात्रा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छात्रा करिश्मा द्वारा परिजन, दोस्तों व एक अन्य के नाम लिखे अलग अलग तीन सुसाइड नोट में तीनों छात्राओं द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है। इन छात्राओं द्वारा छात्रा के खिलाफ अनावश्यक बातें फैलाने का उल्लेख सुसाइड नोट में किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि सहपाठियों के तानों से तंग आकर छात्रावास के छत से छलांग लगा दी, इलाज के दौरान घायल छात्रा करिश्मा ने दम तोड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव और अवर सचिव लेवल के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। संयुक्त सचिव विमला नावरिया को पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं उपसचिव शैलाभ साहू को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

