Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के ग्राम जोरी ने पति ने अवैध संबंध की शंका पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने अपने छोटे भाई को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का छोटे भाई के साथ अवैध संबंध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरी निवासी बंधु राम कोरवा (30) को शक था उसकी पत्नी अनीता कोरवा (26) का अवैध संबंध उसके छोटे भाई के साथ है। इस शंका को…
स्वास्थ्य विभाग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्रीखबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के आडिटोरियम में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। शुक्रवार को शुरू हुई ये समीक्षा बैठक दो दिनों तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि सभी अधिकारी एवं चिकित्सक आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें। उन्होंने…
पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा, 14 करोड़ रुपए की लागत से शिवनाथ नदी पर बन रहा पुल खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद के सुभाषनगर में रहने वाली निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि को एक नई दिशा देकर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की है। अहिरवार समाज की 14 महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस योजना की राशि को बचत और बड़े कार्यों में निवेश का जरिया बनाया है, जिससे उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि सामूहिकता की भावना भी मजबूत हुई है।हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की राशि को व्यक्तिगत खर्चों में उपयोग करने के बजाय इन महिलाओं ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला सामने आया है।दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को डरा-धमका कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है। आरोपियों की धमकियों के कारण महिला ने 10 दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने मिलकर वारदात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आईपीएस जीपी सिंह ने आज मंत्रालय में ज्वाइनिंग कर ली। कल ही राज्य सरकार ने उनकी बहाली का आदेश जारी किया था। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी ज्वाइनिंग दी। गृह विभाग ने 20 जुलाई 2023 को जारी सभी आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था।आपको बता दें कि जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी। अब नौकरी मिलते ही जीपी सिंह डीजी की रेस में भी शामिल हो गए हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 21 किमी दूर मुनगा पहाड़-जंगल से घिरा छोटा सा गांव बेहद नक्सल संवेदनशील है। सलवा जुड़ूम के दाैरान नक्सली आतंक के चलते यहां भी स्कूल भवन काे नक्सलियाें ने ध्वस्त कर स्कूल बंद कर दिया था। शिक्षा विभाग के प्रयास से वर्ष 2022 में मुनगा गांव में जैसे-तैसे दो प्राइमरी स्कूल तो खोल दिया लेकिन बीते दो वर्षाें के बाद भी प्रशासन स्कूल भवन का निर्माण नहीं करा सका। नतीजतन स्कूल पहले कोठार में संचालित हुआ फिर पेड़ और तिरपाल के नीचे लगने के बाद अब गांव में ही उधार की झोपड़ी…
धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका उठाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था सहित कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव, किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था, टोकन की स्थिति सहित विभिन्न किसान हित से जुड़े मुद्दे की समीक्षा की गई।…
छात्रावास में मनाया गया शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस जल, जंगल और जमीन के संरक्षक जनजातीय समुदाय खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में नक्सलियाें से लगातार मुठभेड़ हो रही है। नक्सलियाें के सबसे सुरक्षित अबूझमाड़ के इलाके में एक वर्ष में सबसे ज्यादा 130 नक्सली मारे गए हैं, इनमें कई बड़े कैडर के खूंखार नक्सली नीति उर्फ निर्मला, रूपेश , रणधीर और जोगन्ना समेत अन्य शामिल हैं। सिर्फ नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के इलाके में पिछले एक वर्ष में 56 नक्सली मारे जा चुके हैं, यह आंकड़े अबूझमाड़ में नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के सफलता को दर्शाता है। विदित हाे कि अबूझमाड़ के थुलथुली के जंगल में हुए अब तक के सबसे बड़े…

