Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव बॉर्डर से सटे गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने फोर्स के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में एक करीब 30 साल से संगठन में सक्रिय रहा है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि हार्डकोर नक्सली रामसु दुर्गु पोयाम उर्फ नरसिंग और रमेश शामु कुंजाम उर्फ गोविंद ने शुक्रवार को फोर्स के सामने सरेंडर किया। रामसु दुर्गु करीब 1992 से नक्सल संगठन में शामिल था, जिसने करीब 30 अलग-अलग घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है। कई दलम में प्रमुख पद पर भी रहा है। फिलहाल वह नक्सलियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों के लिए कड़ाके की ठण्डी से राहत रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा। जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू गया है। दिसंबर से जनवरी तक पड़ने वाली ठंड का असर स्कूली बच्चों में देखने को मिल रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की परेशानी को देखते हुए ज्यादातर स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो गई है। देश के कई राज्यों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 23 से 28 दिसंबर तक 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 29 तारीख को रविवार है जिस कारण स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद स्कूल 30 दिसंबर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे नवागढ़ के हाईस्कूल मैदान में आयोजित गुरु घासी दास जयंती समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद वे रायपुर के कांगेर वैली एकेडमी में आयोजित CONFETTI कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं सीएम साय शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे। यहां से सीएम साय शाम सात बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति विश्वविद्यालय में आयजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह “कायाकल्प” में शिरकत करेंगे।
खबर वर्ल्ड24-व्यास पाठक -छत्तीसगढ़ – भारत की लगभग 59 प्रतिशत कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में वित्तीय धोखाधड़ी का सामना किया है, जिसमें सबसे प्रमुख समस्या खरीद संबंधित धोखाधड़ी रही है। यह जानकारी प्राइस वाटर हाउस कूपर (PwC) के वैश्विक आर्थिक अपराध सर्वेक्षण 2024 में सामने आई है। इस सर्वेक्षण ने दुनियाभर की 2,446 कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया, जिसमें 91 भारतीय कंपनियां शामिल थीं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की हिस्सेदारी सर्वेक्षण के अनुसार, कुल आर्थिक अपराधों में से लगभग 33 प्रतिशत भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित थे। वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार कंपनियों में शीर्ष पदों पर कार्यरत…
khabarworld24.com – रबी फसलों की बुवाई के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भूजल स्तर गिरने लगा है। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान कम बारिश होने के कारण किसानों ने बुवाई के लिए भूजल का अत्यधिक उपयोग किया, जिससे भूजल स्तर में कमी आई है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 558 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई हो चुकी है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि में यह आंकड़ा 556.67 लाख हेक्टेयर था। भूजल स्तर में गिरावट और जल संकट पिछले तीन महीनों…
khabarworld24.com -भारतीय वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की मांग पर भारतीय सेना के लिए दो अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार की हैं, जो माइनस 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी जवानों को सुरक्षित और आरामदायक रख सकेंगी। इन जैकेटों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है, और यह सेना को 2025 तक उपलब्ध होंगी। जैकेट की विशेषताएँ: बीआईएस लेवल 6 और बीआईएस लेवल 5: यह दुनिया की पहली सबसे हल्की और मजबूत बुलेटप्रूफ जैकेट हैं। बीआईएस लेवल 6 जैकेट स्नाइपर की 8 गोलियों को झेल सकती…
khabarworld24.com -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में अल्पसंख्यकों की स्थिति और विश्व शांति के नाम पर किए जा रहे आधिपत्य प्रयासों को लेकर कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने विश्व में विभिन्न देशों में अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत को गाहे-बगाहे नसीहत दी जाती है, जबकि अन्य देशों में अल्पसंख्यकों का क्या हाल है, यह किसी से छिपा नहीं है। भागवत ने यह बयान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दिया, जो कई मायनों में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ा हुआ था। विश्व शांति की आड़ में आधिपत्य स्थापित करने का प्रयास…
khabarworld24.com – बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने शाह पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस विवाद के बीच भाजपा संविधान के प्रति अपने अडिग विश्वास को उजागर करने के लिए देशव्यापी “संविधान गौरव उत्सव” आयोजित करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा का संविधान गौरव उत्सव अभियान भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी 21 दिसंबर से संविधान गौरव उत्सव अभियान की शुरुआत कर सकती है। इस अभियान के तहत देशभर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

