खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों के लिए कड़ाके की ठण्डी से राहत रहने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहने और एक दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं सोमवार से मंगलवार तक मौसम साफ हो जाएगा। जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम भाग में दबाव का क्षेत्र का बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। दिन में भी पारा 30.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 2.8 है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

