खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के ग्राम जोरी ने पति ने अवैध संबंध की शंका पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने अपने छोटे भाई को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का छोटे भाई के साथ अवैध संबंध है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरी निवासी बंधु राम कोरवा (30) को शक था उसकी पत्नी अनीता कोरवा (26) का अवैध संबंध उसके छोटे भाई के साथ है। इस शंका को लेकर उसका पत्नी के साथ पहले विवाद भी हुआ था। 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे बंधु राम ने अपने छोटे भाई को मारने की कोशिश की, लेकिन वह घर से भाग गया।
भाई के भाग जाने के बाद बंधु राम कोरवा ने पत्नी अनिता को जलती हुई लकड़ी से बेदम पीटा। मारपीट से अनिता बेहोश होकर गिर गई तो उसे उसी हालत में छोड़कर बंधु राम चला गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट की वजह से अनिता कोरवा की मौत हो गई। घटना की सूचना आरोपी बंधु राम कोरवा ने स्वयं गांव के लोगों को दी।
सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्विनी दीवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी बंधु राम कोरवा को पकड़कर उससे पूछताछ की तो उसने अवैध संबंध के शक पर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व
- ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, 16वें वित्त आयोग एवं वीबी-जी राम जी के कार्यों के अभिसरण पर सहमति
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन

