खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कोंग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव भवन के समक्ष बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी के विरोध में देश के गृहमंत्री का पुतला दहन किया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहेब अम्बेडकर पर उपहासास्पद टिप्पणी किए जाने के खिलाफ पुतला दहन किया गया। मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के महत्व को नहीं मानने वाले लोग समझ भी नहीं सकते हैं। उन्होंने वंचित-शोषित और समाज के आवाज देने का काम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में उपहासास्पद और अपमानजनक तरीके से कहा था कि अम्बेडकर का नाम लेना आजकल फैशन बन गया है। इतना नाम भगवान का नाम लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता, संविधान विरोधी संघियों को यह पता होना चाहिए कि देश के नब्बे फीसदी आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जो सम्मान के साथ संवैधानिक अधिकार मिले हैं उसमें बाबा साहेब के महत्वपूर्ण योगदान है।
इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, हनुमान द्विवेदी,रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी,विक्रम सिंह डांगी, अनीता पोयाम,सूरज कश्यप, अजय बिसाई, विशाल खंबारी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद,पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, कमलेश पाठक,सुषमा सुता, आभाष महंती,अंजना नाग, पापिया गाइन, शहनाज बेगम,बबली खान, हेमू पंडित, राम शंकर पिल्लई जावेद खान,अनुराग महतो, महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा,रियाज खान,अफरोज बेगम, शादाब अहमद,खीरेंद्र यादव,आदि मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

