खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने और बार-बार विवाद कर मायके जाने से पति आहत था।
मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले (35 वर्षीय) गजेंद्र देवांगन की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था। इस बात से पति आहत था। पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी। इस बात की जानकारी पति गजेंद्र ने पुलिस थाने में भी 8 दिसंबर को दी थी।
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पति गजेंद्र देवांगन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले गजेंद्र ने दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामले में अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने में बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

