Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
Author: admin
स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने में बरती जा रही कोताही की दी जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके निवास में भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले सुश्री कौशल ने मंत्री श्री देवांगन को भाजपाई गमछा पहनाकर कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल मुंगेली जिले के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री,मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर उनके समक्ष जनहित…
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर तीजन बाई को मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे और पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आरंग। केंद्र सरकार के रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. आरंग के ग्राम भिलाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी) तोखन साहू ने 450 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, सीआरपीएफ अपर महानिदेशक अमित कुमार,डीआईजी अजय सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सरकारी नौकरियों में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन होता था, जिसमें लोग मेले का आनंद लेते थे।लेकिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया के लिए डेडलाइन तय कर दी गई है। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने सभी जिला कलेक्टरों को एक हफ्ते के भीतर आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर जानकारी प्रषित करने के आदेश दिए हैं।बता दें, बीते दिनों आरक्षण प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद आज आरक्षण प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद जल्द ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को भी मिलने की जानकारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने यहां तक कह दिया था कि अभी तो सनी लियोनी का नाम सामने आया है, आगे करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। वहीं, सनी लियोनी का मामला सामने आने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत दो अपात्रों को भुगतान किए जाने का भी मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित ग्राम पुन्नूर में नक्सलियों द्वारा लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान आशीष नाग घायल हो गया है। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है, और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ये मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान आशीष नाग दंतेवाड़ा डीआरजी में पदस्थ हैं। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिओ के जवान की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जवनाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए लगाए गये स्पाइक हाेल की चपेट में आकर जवान घायल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका कल 24 दिसम्बर को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान राज्यपाल डेका नवापारा कोसमी (छुरा) स्थित आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित एक वर्चुअल बैठक में अभियान की प्रगति पर विस्तृत जानकारी साझा की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के मद्देनजर आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त अभियान को सक्रियता से लागू किया जा रहा है। पिछले सात दिसंबर से अब तक 11,23,924 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की जा…
khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित एक वर्चुअल बैठक में अभियान की प्रगति पर विस्तृत जानकारी साझा की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के मद्देनजर आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त अभियान को सक्रियता से लागू किया जा रहा है। पिछले सात दिसंबर से अब तक 11,23,924 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की जा…

