खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को भी मिलने की जानकारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने यहां तक कह दिया था कि अभी तो सनी लियोनी का नाम सामने आया है, आगे करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। वहीं, सनी लियोनी का मामला सामने आने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत दो अपात्रों को भुगतान किए जाने का भी मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना की राशि का भुगतान किए जाने के मामले का खुलासा होने के बाद अब बस्तर के ही दो और हितग्राहियों के खाते सीज कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जगदलपुर के टलनार गांव के दो अविवाहित हितग्राही खुद को विवाहित बताकर योजना का लाभ ले रहे थे। तीन मामले सामने आने के बाद अब महतारी वंदन योजना के पात्र अभ्यर्थियों पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

