Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में मुख्यमंत्री ने निवेशकों से किया संवाद मीट में छत्तीसगढ़ को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के मिले निवेश प्रस्ताव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आज आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गई। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे ने फरियाद सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए। लिदरी ग्राम के दिव्यांग बुधुराम बंजारे ने निजी बस संचालकों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने शासन द्वारा जारी निःशुल्क बस यात्रा पास का पालन कराये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं लोकोमोटर दिव्यांगता से ग्रसित हैं। आरटीओ द्वारा उन्हें निःशुल्क यात्रा के लिए पास भी जारी किया गया है। लेकिन निजी बस संचालक इसे…
सुशासन सप्ताह में तेजी से करें निराकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में आज लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन, पीएम पोर्टल सहित लंबित सभी मामलों का निराकरण 25 दिसम्बर तक करने के निर्देश दिए। सुशासन सप्ताह का इस दिन समापन भी होगा। उन्होंने प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। मामलों मंे विलम्ब नहीं किया जाये। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि हर शासकीय वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होने चाहिए ताकि छोटी दुर्घटनाओं में मौके पर ही प्राथमिक इलाज हो सके। रेड क्रास सोसायटी द्वारा…
दो सौ से अधिक इन्फ्लूएंजर्स मीटअप में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, स्मार्ट सिटी और जनसंपर्क विभाग के सहयोग से शहर में दो दिवसीय इन्फ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया। जहां राज्य भर के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के इन्फ्लूएंसर ने शिरकत की। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सोशल मीडिया के विभिन प्लेटफर्म यूट्यूबर, इंस्टाग्राम , फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी…
महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को शाल, श्रीफल से किया सम्मानित’ ’स्वसहायता समूह/एकल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण राशि के चेक सौंपे’ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने ,सुशासन का 1 साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के अवसर पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम सोमवार को जिला मुख्यालय के समीप स्थित ’’टाउन हाल’’ में आयोजित हुआ। महतारी वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद्र अग्रवाल,सदस्य जिला पंचायत प्रज्ञा निर्वाणी, पुष्पा साहू,संध्या परघनिया, पार्षद नीतू कोठारी, ललिता साहू पार्षदगण, सहित महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं व…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी पत्रिका जनमन का अवलोकन कर सराहना की खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत के अवसर पर उन्होंने मंच पर जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका “छत्तीसगढ़ जनमन” का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने भी पत्रिका जनमन का अवलोकन कर सराहना की।’मंच पर अतिथियों के लिए जनसंपर्क विभाग की विभिन्न योजनाओं,उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक व प्रचार सामग्री अतिथियों के लिए अवलोकन हेतु प्रस्तुत की गयी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के अंदरूनी नक्सलियाें के काेर इलाकाें में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प गोमगुड़ा में 20 दिसंबर काे स्थापित किया गया। नवीन कैंप गोमगुडा स्थापना के साथ ही आस-पास के इलाकाें में जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ एव कोबरा, सीआरपीएफ की संंयुक्त टीम नवीन कैंप गोमगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत आस-पास जंगल पहाड़ी एरिया की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित इलाका कोमटपल्ली के नक्सलियाें के कोर इलाके में सुरक्षा बलों के जवानाें ने नक्सलियों के द्वारा स्थापित 62 फिट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को सुरक्षा कैंम्प वाटेवागु के स्थापना के बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 210, 205 , बीडीएस एवं केरिपु की संयुक्त टीम द्वारा 23 दिसंबर को ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में स्थापित नक्सलियों के 62 फिट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त किया गया है। इस दाैरान मौके पर अभियान दल के साथ उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेन्द्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत कल शाम रेड्डी साप्ताहिक बाजार से हथियारबंद नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा पिस्टल की नोक पर आदिवासी युवक मुकेश हेमला निवासी ग्राम कमकानार का अपहरण कर अपने साथ जंगल की ओर ले जाकर मुकेश हेमला का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और उनका शव गुन्नापारा तालाब के पास फेंक दिया है। शव के शास से बरामद पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। मृतक मुकेश के परिजनाें ने गंगालूर थाना में इसकी सूचना दी है। विदित हाे कि विगत 15 दिनों में नक्सलियों द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। हार्डकोर नक्सली प्रभाकर को पुलिस ने धर दबोचा है, नक्सलियों ने भी बैनर लगाकर इस बात को कन्फर्म कर दिया था जबकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया था। अब बस्तर आईजी ने भी गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि कर दी है।पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. बस्तर रेंज, जगदलपुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, बस्तर संभाग में की जा रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत साल 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी कर उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि, प्रभाकर राव…

