Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, उसके बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। दुःख जताते हुए सीएम साय ने कहा, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! बता दें कि सुंदरनगर, अभियंता चौक निवासी वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा (भदरालीवाले) का आज 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रघुनंदन प्रसाद शर्मा के छोटे भाई, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की रिटायर्ड प्रोफेसर सरला शर्मा के पति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी आकाश सारथी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कस्तूरबा नगर के पास ऑनलाइन सट्टा लिख रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आकाश सारथी से 10,000 नगद और सट्टा पट्टी बरामद की। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, आपको बता दें आरोपी आकाश सारथी पहले भी जुआ एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर है। प्रवास के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्वेस्टर्स मीट समिट में शामिल होंगे जहां वे उद्योगपति से मुलाकात कर नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।बात दे बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार को लेकर बात की जायेगी। मुख्यमंत्री साय बस्तर और नवा रायपुर जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं को भी लेकर चर्चा करेंगे।
khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर राज्य की यूथ कांग्रेस सोमवार को बड़ा आंदोलन करने जा रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चित्र भी शामिल होंगे। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी इस घेराव में भाग लेंगे। आंदोलन की शुरुआत गांधी मैदान से होगी, जहां सुबह 11 बजे एक सभा का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद…
khabarworld24.com -रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की महत्वाकांक्षी 24 घंटे जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत 23 दिसंबर 2024 से गंज मंडी पानी टंकी कमांड एरिया में पानी आपूर्ति का ट्रायल शुरू हो गया है। इस योजना का उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। ट्रायल के दौरान, स्थानीय इलाकों में सुबह के समय 2 घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी, जिससे जल की कमी की समस्या का समाधान हो सके। प्रभावित क्षेत्र इस योजना के तहत गंज मंडी पानी टंकी के कमांड एरिया में मौदहापारा, समता कॉलोनी, रामसागरपारा, चजरंग नगर और रमन मंदिर…
khabarworld24.com – तेलीबांधा पुलिस ने एक बड़े ठगी मामले का खुलासा करते हुए तनु कंस्ट्रक्शन के मालिक, अवति विहार निवासी देवतनु चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने आसान किस्तों में प्लॉट देने का झांसा देकर एक ग्राहक से लाखों रुपये की ठगी की। पीड़ित लक्ष्मीकांत गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामले का विवरण देवतनु चक्रवर्ती, जो रायपुर स्थित तनु कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं, ने लक्ष्मीकांत गुप्ता को कुम्हारी क्षेत्र में प्लॉट देने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उन्होंने गुप्ता से 15 वर्षों तक आसान किस्तों में 3.60 लाख रुपये जमा करवाए। गुप्ता…
khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे, जो राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए और शाम को वहां पहुंचे। दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम साय ने बताया कि इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों से मुलाकात होगी और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। उद्योगों और निवेश के नए अवसर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन्वेस्टर मीट में विशेष रूप…
khabarworld24.com – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके तहत अब फाइलें ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी। इससे लंबे समय से चली आ रही लाल फीताशाही की समस्या का समाधान होगा। मुख्य सचिव का आदेश राज्य के मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश सभी विभागों, राजस्व मंडल, संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष, और कलेक्टरों को भेजा गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि सभी मंत्रालयों में 1 जनवरी 2025 से पहले ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया जाए। अगले…
khabarworld24.com – भारत और कुवैत के संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को कुवैत के अमीर शेख मशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबह द्वारा दिया गया। इस सम्मान का उद्देश्य भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और भी मजबूत करना है, जो वर्षों से व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रणनीतिक सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में पनपते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में…

