खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा के निधन पर शोक जताया है। दुःख जताते हुए सीएम साय ने कहा, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
बता दें कि सुंदरनगर, अभियंता चौक निवासी वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा (भदरालीवाले) का आज 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे रघुनंदन प्रसाद शर्मा के छोटे भाई, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की रिटायर्ड प्रोफेसर सरला शर्मा के पति और सोमेश तथा प्रियेश शर्मा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रात: 11.00 बजे उनके निवास स्थान से महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। अश्विनी कुमार शर्मा ने अपने पत्रकारिता करिअर की शुरुआत रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र युगधर्म से की थी।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

