खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सल प्रभावित ग्राम पुन्नूर में नक्सलियों द्वारा लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान आशीष नाग घायल हो गया है। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है, और उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ये मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान आशीष नाग दंतेवाड़ा डीआरजी में पदस्थ हैं। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिओ के जवान की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जवनाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए लगाए गये स्पाइक हाेल की चपेट में आकर जवान घायल हो गया है।
स्पाइक होल क्या है – नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षबलाें के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली स्पाइक होल का इस्तेमाल करते हैं। जंगल, पगडंडियों और रास्तों में छोटे और बड़े गड्ढे खोदकर उनमें नुकीले लोहे के रॉड, नुकीले कांच, नुकीले पत्थर और बांस को छीलकर उसमें लगाकर रख दिया जाता है। उस गड्ढे को ऊपर से पत्ते और मिट्टी से ढक दिया जाता है. सर्चिंग के दौरान जवान उन गड्ढों को भांप नहीं पाते और उसमें फंसकर जवान गड्ढे में गिर जाते हैं। स्पाइक होल से ना सिर्फ जवानों को गहरी चोट पहुंचती है, बल्कि जवानों पर हमला करने के लिए भी नक्सली इस ट्रैप का उपयाेग करते हैं। नक्सलियों के स्पाइक होल्स से आम लोगों के साथ मवेशियों को भी काफी नुकसान पहुंचता है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

