Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज CBI ने मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल के साथ शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।जानकारी के मुताबिक, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार शशांक गोयल और भूमिका कटियार, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे और बहु हैं। इससे पहले डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन को लेकर सीबीआई ने भूमिका से पूछताछ की थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले शनिवार को CGPSC…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर को नक्सली मुक्त करने के आह्वान के बाद बस्तर में सुरक्षा बल के जवान नारायणपुर के बीहड़ों में घुसकर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर रहे हैं। वहीं कई हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इससे बाैखलाए नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फाेट कर सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षाबलाें काे नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी बम की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घाेषणा करते हुए नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने क्षेत्र के ग्रामीणों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के सभी प्रोजेक्ट में ट्रेड यूनियन द्वारा वेतन समझौता को लेकर आंदोलन पर जाने हेतु 13 जनवरी को प्रबंधन को नोटिस देने जा रहे हैं, 14 दिनों के अल्टीमेटम के बाद भी यदि मांगे पूरी नही होने पर मजदूर आर पार की लड़ाई लड़ने की याेजना बना रहे हैं। आंदोलन की रूपरेखा बनाने वाले यूनियन का कहना है कि एनएमडीसी के इतिहास में पहली बार वेतन समझौता को लेकर विगत 3 वर्षों से निर्णय नहीं लिया जा रहा है। एनएमडीसी के मजदूरों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2022 से ड्यू हो गया है। एनएमडीसी टॉप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा के अंतर्गत खपरी चण्डी जलाशय के मरम्मत और नहर लाइनिंग के लिए दो करोड़ 36 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था,…
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज – महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह ने शुक्रवार को विकासखण्ड पिथौरा में धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी एस.के. डे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान मिली खामियां: कलेक्टर द्वारा पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम जैसे धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान के बोरे बिना उचित स्टेकिंग के अव्यवस्थित रूप से फड़ में रखे पाए गए, जिससे उनका भौतिक सत्यापन संभव नहीं था। शासन के निर्देशानुसार धान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग थाना इलाके में चरित्र शंका ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने मौत की झूठी साजिश रची और हादसे से मौत बताकर उसका अंतिम संस्कार करने लगा। इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार कार्यक्रम रूकवाया। फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी पति को ने गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला आरंग थाना इलाके के गौरभाट का है। यहां की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन करने हेतु सभी चॉइस सेंटरों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविर लगाकर महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन महाअभियान अंतर्गत आज ग्राम कोकपुर में चॉइस सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को समझाईश देते हुए कहा कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष एवं…

