खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सिंघोड़ा की संयुक्त टीम ने 149.4 किलो ग्राम अवैध गांजा सहित एक अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में पकड़े गए गांजे की कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक इनोवा वाहन भी जप्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। कुल मिलाकर पुलिस ने 32 लाख 41 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।
10 जनवरी 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की इनोवा कार (नं। UP 32 DQ 1033) में दो लोग गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। कुछ समय बाद, मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका, लेकिन चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तस्करी करने जा रहा था।
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन की सीटों के नीचे 6 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला। कुल 149.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 22 लाख 41 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त कर ली। आरोपी रवि गुप्ता (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले का निवासी है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

