खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आरंग थाना इलाके में चरित्र शंका ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने मौत की झूठी साजिश रची और हादसे से मौत बताकर उसका अंतिम संस्कार करने लगा। इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार कार्यक्रम रूकवाया। फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी पति को ने गिरफ्तार आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला आरंग थाना इलाके के गौरभाट का है। यहां की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक महिला के ससुरालवाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। मृतक महिला का पति हर किसी को उनके मौत का कारण अलग-अलग बता रहा था। मायके वालों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद आरंग पुलिस तत्काल शमशान घाट पहुंची और अंतिम संस्कार करने से रुकवाया। मृतिका के गले में फंदे का निशान था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने गला घोटकर की थी।
इधर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया। वह अपने पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

