Author: admin

नई दिल्ली। हाल ही में सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) ने एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली मानव मृत्यु की पुष्टि की है। यह मामला एक व्यक्ति से जुड़ा था जो गंभीर एवियन इन्फ्लूएंजा ए (H5N1) के संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह वायरस मुख्य रूप से जानवरों और पक्षियों से मनुष्यों में फैलता है, लेकिन यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। H5N1 वायरस क्या है? H5N1 वायरस एक प्रकार का एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस ने बिल्डिंग निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन जैसी चीजें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। दुर्ग एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि, पिछले दिनों लगातार निर्माणाधीन मकानों के पास से सेंटरिंग प्लेट, मिक्सर मशीन और अन्य समान चोरी की शिकायत आ रही थी। लगातार नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर में कई मामले सामने आने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेने कहा। उन्होंने दुर्ग की क्राइम टीम के साथ नेवई,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब रायगढ़ जिले के लोगों के लिए और भी सुगम हो गई है। विदेश मंत्रालय और संचार मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से रायगढ़ के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्देश्य लोगों को पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें पासपोर्ट बनवाने या अन्य प्रक्रियाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े। सुविधाएं: इस पासपोर्ट सेवा केंद्र में निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं: नया पासपोर्ट बनवाना: जो लोग पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हैं, वे यहां आवश्यक दस्तावेज जमा कर पासपोर्ट बनवा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। युवाओं के लिए विवेकानंद जी प्रेरणा के बहुत बड़े स्त्रोत हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान तथा क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य परिवार कल्याण की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मुकेश सोनी के नेतृत्व में सहायक निदेशक डॉ.किरण स्वप्निल अखाड़े एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता साहू द्वारा बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर और उप स्वास्थ्य केंद्र बेलर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजी का निरीक्षण किया गया। उक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान एनएलपी, एनसीडी, टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सीएचसी के अधीन ग्राम के पारे-टोले…

Read More

पत्रकार परिवार की हत्या मामले में 2 महिलाओं सहित 23 गिरफ्तारखबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह घटना शुक्रवार की है जब पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर विभिन्न…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद तीन मजदूरों की मौत से परिवारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे में जयंत साहू, प्रकाश यादव और अवधेश कश्यप नामक मजदूरों के शवों को रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद किया गया है। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने बिलासपुर सिम्स अस्पताल में शव लेने से इनकार कर दिया और मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्घटना की परिस्थितियाँ और रेस्क्यू ऑपरेशन कुसुम प्लांट में यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम कर रहे मजदूर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में आयोजित तीन दिवसीय बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस महती अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और समाज के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री…

Read More

स्वच्छता को लेकर जनमानस में आई है व्यापक चेतना स्वच्छता अभियान को मिली नई गति: छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस राज्य बनने की ओर है अग्रसर मुख्यमंत्री ने 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी: सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की सौंपी चाबी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत जिस उद्देश्य के साथ की थी, वह छत्तीसगढ़ में अब साकार हो रहा है। स्वच्छता को लेकर जनमानस में व्यापक चेतना आई है और करोड़ों परिवारों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा घोटाले मामले में CBI ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इस मामले में सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही जेल भेज दिया है।गौरतलब हो कि पीएससी परीक्षा (CGPSC Scam) में व्यापक गड़बड़ी और भ्रष्ट्राचार कर अपने रिश्तेदारों, संबंधियों, राजनीतिज्ञों और व्यापारियों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी का पद बांटने के लिए टामन सोनवानी समेत कई लोगों की…

Read More