Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता एवं कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चार अलग-अलग प्रकरणों में मध्यप्रदेश प्रांत की मदिरा सहित कुल 36.9 लीटर शराब और 02 दोपहिया वाहन जप्त कर 03 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया। महावीर नगर रायपुर में आरोपी राजेश मोटवानी के आधिपत्य से कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु 12 नग बोतल जॉनी वॉकर रेडलेबल स्कॉच व्हिस्की और 06 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की तथा गंज निवासी जमील खान से 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला , ग्राम भूमिया तिल्दा निवासी आनंद पारधी से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय नजर बनाए हुए है। मुख्यमन्त्री ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। बस्तर संभाग में शांति एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के बचेली प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बचेली में आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दंतेवाड़ा जिले के बचेली प्रवास को लेकर तैयारी चल रही है। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि 13 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बचेली पहुंचेंगे। यहां आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री को सुनने उनकी सभा में दंतेवाड़ा जिले के हर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने एवं ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हाेने की खबर है। इनकी संख्या बढ़ सकती है, हालांकि पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बीजापुर एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की आसूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना…

Read More

60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का निवेश, छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित शाल और नंदी भेंटकर छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की। अडानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अडानी समूह अपने…

Read More

khabarworld24.com – भारत सरकार पर विपक्ष अक्सर आरोप लगाता रहा है कि सरकार की नीतियाँ गरीबों पर भारी पड़ती हैं, जिससे अमीर और गरीब के बीच की खाई और गहरी हो रही है। इस सवाल का गहराई से अध्ययन करने के लिए हमें विभिन्न आर्थिक नीतियों, सरकारी योजनाओं, और उनके प्रभावों को देखना होगा, खासकर कि ये नीतियां और योजनाएं गरीब तबके पर कैसे असर डालती हैं। नीचे इस विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट दी गई है, जिसमें आंकड़ों और तथ्यों के साथ साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं: “सरकार गरीबों का खून चूस रही है” जैसी बयानबाजी आमतौर पर उन…

Read More

khabarworld24.com -भारत में गरीबी की समस्या गहराई से जुड़ी हुई है और यह आर्थिक, सामाजिक और नीतिगत मुद्दों के कारण जटिल होती जा रही है। हाल के वर्षों में, विशेषकर COVID-19 महामारी के बाद, आर्थिक असमानता और गरीबी की दर में तेजी आई है। यह रिपोर्ट भारत में गरीबी की मौजूदा स्थिति, उसके प्रमुख कारणों, और गरीबी उन्मूलन की योजनाओं की प्रभावशीलता पर आधारित है। गरीबी की वर्तमान स्थिति भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में हाल के वर्षों में बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में भारत में…

Read More

भारत का सबसे भव्य मेला कुंभ है, जिसे हर 12 साल में आयोजित किया जाता है। साल 2025 में महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है। अगले 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ की शुरूआत पौष पूर्णिमा के दिन से होती है और महाशिवरात्रि यानि 26 फरवरी के दिन इसका समापन होगा।हिंदू ग्रंथो में कुंभ मेले को ‘अमरत्व का मेला’ कहा गया है। इसीलिए कुंभ के मेले में अपनी अन्तरात्मा की शुद्धि के लिए लाखों श्रद्धालु इस पवित्र स्थान पर स्नान करने के लिए आते हैं।महाकुंभ में दुनिया भर के संत-साधु…

Read More

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए BCCI ने शनिवार रात टीम इंडिया का एलान किया। इंग्लैंड पहले ही टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है, जिन्हें कुछ समय पहले तक फ्यूचर स्टार माना जा रहा था। भारतीय टीम ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज में तेज गेंदबाज आवेश खान, लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रमनदीप…

Read More

नई दिल्ली। सोनू सूद की एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘फतेह’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पॉलीटिकल-ड्रामा ‘गेम चेंजर’ से टकराई है। वहीं पहले से ही पर्दे पर ‘पुष्पा 2’ मौजूद है और ऐसे में सोनू सूद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी। वीकेंड से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन दूसरे दिन तो ‘फतेह’ का कलेक्शन और भी घट गया और ‘पुष्पा 2’ के बराबर रहा।सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘फतेह’ ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपए कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। वहीं…

Read More