नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए BCCI ने शनिवार रात टीम इंडिया का एलान किया। इंग्लैंड पहले ही टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है, जिन्हें कुछ समय पहले तक फ्यूचर स्टार माना जा रहा था।
भारतीय टीम ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज खेली थी। उस सीरीज में तेज गेंदबाज आवेश खान, लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रमनदीप सिंह टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।
रमनदीप सिंह की जगह इंग्लैंड के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं आवेश खान और यश दयाल की जगह मोहम्मद शमी और हर्षित राणा टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में उपकप्तान बनाए गए शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली है। हालांकि, गिल के साथ-साथ ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में मौका मिलेगा, क्योंकि इन्हें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है।
एक हैरानी की बात और रही। हेड कोच गौतम गंभीर पर आरोप लगाए जा रहे थे कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रहे हैं। पर इससे गंभीर पर कोई दबाव नहीं पड़ा। उन्होंने अपने फैसले से सभी को हैरान किया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

