नई दिल्ली। सोनू सूद की एक्शन-पैक्ड फिल्म ‘फतेह’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पॉलीटिकल-ड्रामा ‘गेम चेंजर’ से टकराई है। वहीं पहले से ही पर्दे पर ‘पुष्पा 2’ मौजूद है और ऐसे में सोनू सूद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी। वीकेंड से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन दूसरे दिन तो ‘फतेह’ का कलेक्शन और भी घट गया और ‘पुष्पा 2’ के बराबर रहा।
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘फतेह’ ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपए कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई। ‘फतेह’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज दो करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी दो दिन में सोनू सूद की फिल्म ने कुल 4.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
‘पुष्पा 2’ के बराबर रहा कलेक्शन
बता दें कि ‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को रिलीज हुए हैं और इससे पहले से ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बना हुआ है। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म अब भी हर रोज करोड़ों में कमा रही है। इस शनिवार (38वें दिन) भी ‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘फतेह’ के बराबर कमाई की है। जहां ‘फतेह’ ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं ‘पुष्पा 2’ के 38वें दिन का कलेक्शन 2 करोड़ रुपए ही रहा।
‘फतेह’ की स्टार कास्ट
सोनू सूद स्टारर फिल्म ‘फतेह’ को खुद सोनू सूद ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म को शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। ‘फतेह’ में सोनू सूद, और जैकलीन फर्नांडीस लीज रोल में दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही विजय राज और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका अदा की है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

