Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
विज्ञान अनुसंधान यात्रा हेतु जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई ज्ञान गुड़ी केंद्र में
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में विज्ञान अनुसंधान यात्रा हेतु जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान गुड़ी केंद्र धरमपुरा जगदलपुर में आयोजित की गई। विज्ञान हमारे जीवन का अनिवार्य अंग है विज्ञान शिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों में विज्ञान विषय की समझ बढ़ाना इसके साथ ही बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत करना तथा अन्वेषण के प्रति उन्हें प्रेरित करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के 7 ब्लॉक से लगभग 80 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय युवक कांग्रेस ने अपने प्रमुख कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल” के पांचवें संस्करण का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यंग इंडिया के बोल का पोस्टर लांच किया। इस अवसर पर संगठन ने देश के सामने मौजूद दो सबसे गंभीर समस्याओं–बेरोजगारी की चौंकाने वाली वृद्धि और युवाओं को तबाह कर रहे अनियंत्रित मादक पदार्थों के व्यापार पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। विदित हे कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 9 दिसंबर को भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा की गई थी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने समाज को प्रभावित करने वाली इन समस्याओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के रक्षित केंद्र में आज शनिवार काे जनरल परेड आयोजित की गई, जिसमें बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जनरल परेड में मौजूद पुलिस जवानाें के परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने हमेशा अनुशासित रहने के संबंध में हिदायत दी। साथ ही रक्षित केंद्र के वाहन शाखा में जिले में मौजूद वाहनों का भी निरीक्षण किया। वाहनाें को अच्छे रखरखाव रखने वाले पुलिस के वाहन चालकों को पुरस्कृत किय गया तथा रखरखाव में कमी पाए जाने पर वाहन चालकों को वाहन अच्छे…
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज प्रथम वर्षगांठ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम वर्षगांठ पर मर्यादा पुरुषोत्तम “भांचा राम” को कोटि-कोटि प्रणाम। श्रीरामलला के नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का वह ऐतिहासिक क्षण हर भारतीय के लिए “रामयुग” की वापसी का प्रतीक बन गया। छत्तीसगढ़ के घर-घर में दीप जलाकर, इस पावन अवसर पर “श्रीराम ज्योति” प्रज्वलित की गई और भांचा राम का उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। आइए, इस शुभ अवसर पर प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सच्चे अर्थों में रामराज्य की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी पर एकदम सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विष्णुदेव सरकार में गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे कृत्य करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा। यह चेतावनी उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस पूरे प्रकरण पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन…
महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हर 12 साल के बाद किया जाता है। मान्या है कि कुंभ में स्नान करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। इसलिए पूरे जीवन काल में एक बार आपको कुंभ स्नान करना चाहिए।सनातन धर्म में महाकुंभ का बहुत महत्व है। 12 वर्ष में एक बार लगने वाला यह मेला प्रयागराज, हरिद्वार, उजैन्न एवं नासिक में आयोजित होता है। आगामी वर्ष 2025 में महाकुंभ मेला संगमनगरी प्रयागराज में लगने वाला है और 13 जनवरी को पौष पुर्णिमा से शुरू होकर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक रहेगा।महाकुंभ मेले को धर्म, आध्यात्म और संस्कति का भी महाकुंभ…
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। वहीं, इससे पहले भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई चयनकर्ता भारतीय स्क्वॉड का चयन 11 जनवरी को करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कई बड़े नामों को आराम दिया जा सकता है। साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वैसे तो वे वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म ‘बेबी जॉन’ और ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई दिए थे। लेकिन दोनों फिल्मों में उनका कैमियो था। आखिरी बार 2023 में सलमान खान की सोलो फिल्म ‘टाइगर 3’ आई थी। ये भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म करने में नाकाम रही।सलमान खान के खाते में 7 साल से कोई सुपरहिट फिल्म नहीं आई है। सुपरस्टार की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’, उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म थी। कोइमोई के मुताबिक ‘टाइगर जिंदा…
नई दिल्ली। पपीता एक ऐसा फल है जो पाचन शक्ति के लिए बेस्ट माना जाता है। यह फल सालों भर मिलता है। इसे आप हर दिन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पपीता ना सिर्फ डाइजेशन को हेल्दी रखता है, बल्कि इसके सेवन से कई अन्य लाभ भी होते हैं। यह स्किन के लिए बेस्ट है। इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। चलिए जानते हैं डाइटिशियन लवनीत बत्रा से पपीता खाने के फायदों के बारे में।पपीता खाने से आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी और बीटी-कैरोटीन पाया जाता है। ये दोनों ही स्किन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कहीं गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है तो कहीं सर्द हवाओं का कहर है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 29.0°C रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 04.3°C और बलरामपुर में 3.7°C तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री…

