खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कहीं गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है तो कहीं सर्द हवाओं का कहर है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 29.0°C रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 04.3°C और बलरामपुर में 3.7°C तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में दो दिनों के बाद एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश की आशंका है।
राजधानी रायपुर में आज यानी 11 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पेंड्रारोड में 5.0 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री, राजनांदगांव में 9.0 डिग्री, रायपुर में 10.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.4 डिग्री, जगदलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

