Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
व्यापम की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, 32 से अधिक परीक्षाएं लेगा व्यापम 09 मार्च से प्रयोगशाला सहायक की भर्ती परीक्षा से होगी शुरूआत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय सेवा का पिटारा खोल दिया है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।
15 जनवरी को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति संभागयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने ली बैठक, दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। महामहिम उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने स्तर पर गरिमा के अनुरूप तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने वाले हैं। कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल की मौजूदगी में संभागायुक्त महादेव कावरे एवं आईजी संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने…
Khbarworld24 – नवा रायपुर: नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NRPL) का फाइनल मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक रहा, जिसमें वन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएसटी विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच शनिवार को नवा रायपुर के मुख्य स्टेडियम में आयोजित हुआ। — मैच का विश्लेषण स्कोरकार्ड: जीएसटी विभाग: 160 रन (20 ओवर, 8 विकेट) वन विभाग: 161 रन (19.3 ओवर, 6 विकेट) खास खिलाड़ी: वन विभाग की ओर से रवि कुमार ने 62 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल…
Khbarworld24 – नवा रायपुर: नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NRPL) का फाइनल मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक रहा, जिसमें वन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएसटी विभाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच शनिवार को नवा रायपुर के मुख्य स्टेडियम में आयोजित हुआ। — मैच का विश्लेषण स्कोरकार्ड: जीएसटी विभाग: 160 रन (20 ओवर, 8 विकेट) वन विभाग: 161 रन (19.3 ओवर, 6 विकेट) खास खिलाड़ी: वन विभाग की ओर से रवि कुमार ने 62 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत नगर पालिका केआमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों आशीष सारथी उर्फ जग्गा एवं सूरज उर्फ आदि देहारी को आज शुक्रवार काे काेतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विदित हाे कि गुरुवार रात दो अज्ञात आरोपियों ने नगर के आमापारा के पार्षद सतीश दीपक के साथ मारपीट की थी। पार्षद ने पूरे मामले की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पूरे मामले को लेकर नगर के पार्षदों में काफी आक्रोश था। थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिला मुख्यालय से 25 कि.मी. दुरी पर ग्राम- कुरदा वि.ख. साजा निवासी कृषक निहोरा सिन्हा, पिता चमरू सिन्हा ग्राम कुरदा ने खरीफ 2023-24 कुल रकबा 4.04 हे. में से 2.75 हे. रकबे में स्वर्णा और माहामाया धान बोया था। जिसको इन्होंने सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया जिला बेमेतरा में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21.00 क्विंटल के हिसाब से कुल 142.40 क्वि. धान विक्रय कर समर्थन मूल्य राशि 310859.20रु. प्राप्त किया। बेंचे गए धान पर इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजनांतर्गत प्रति क्विं. 917.00 रूपये की दर से 130580.80 रू. प्राप्त किया इस प्रकार कृषक निहोरा…
सत्य और तथ्य देश और छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाने के लिए संविधान गौरव अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है- गुरुप्रकाश पासवान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संविधान गौरव अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान ने कहा है कि संविधान को लेकर देश में एक तरफ श्रद्धा और संवेदनशीलता है तो दूसरी तरफ नकारात्मकता है। भाजपा के लिए संविधान सत्ता का साधन नहीं है, वह हमारी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। श्री पासवान ने कहा कि संविधान, आरक्षण, सामाजिक न्याय और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर हम सबकी वैचारिक प्रतिबद्धता और आस्था का विषय है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले केआवापल्ली थाना से सीआरपीएफ एवं थाना आवापल्ली का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर ग्राम मुरदण्डा, तिम्मापुर, चिलकापल्ली व बायगुड़ा की तरफ आज शुक्रवार को रवाना हुई थी। इस दौरान मुरदण्डा व तिम्मापुर मार्ग पर सड़क किनारे तीन-चार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानाें ने उन्हें घेराबंदी कर मुरदण्डा तिम्मापुर के पास से चार नक्सलियों कोसा माड़वी, सन्ना उईका, मड़कम सुखराम एवं सन्ना को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियाें के कब्जे से विस्फोटक सामाग्री, नक्सल साहित्य व अन्य सामग्री बरामद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गौ हत्या हो रही है, गायों की तस्करी हो रही है, गौ मांस की बेधड़क बिक्री हो रही है और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन प्रदर्शन का दिखावा कर राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। साय सरकार की नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए बजरंगी सड़कों पर उन्माद फैला रहे हैं, अराजकता फैला रहे हैं। आरएसएस और उनके अनुषांगिक संगठनों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जवाब मांगना चाहिए, निकम्मे गृह मंत्री से…

