Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
विशेष साक्षात्कार का प्रसारण 11 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आकाशवाणी रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकांश के सम-सामयिक विषयों पर लोकप्रिय कार्यक्रम ‘बातों-बातों में’ इस बार उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विशेष साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी द्वारा शनिवार, 11 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे इसे प्रसारित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र इसे रिले करेंगे। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी के मीडियम वेब 981 किलोहर्टज और एफ.एम. चैनल 101.6 मेगाहर्ट्ज पर सुना जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में लाखों गरीबों के चेहरों पर संतोष और खुशी का भाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केन्द्रीय मंत्री चौहान ने की छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख से अधिक नए आवासों की घोषणा दुर्ग के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। केन्द्रीय कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय की डबल इंजन सरकार प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। वे आज दुर्ग जिले के नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बासागुडा थाना क्षेत्र अंर्तगत सर्किगुड़ा में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये एक प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बासागुडा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, जहां जंगल के नाले के पास एक बछिया का शव पड़ा हुआ मिला। ऐसा अनुमान लगाया जा रह है कि सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए इसे लगाया गया था, लेकिन मवेशी इसकी चपेट में आ गई। विदित हाे कि नक्सलियों ने पूरी याेजना के तहत उक्त आईईडी सुरक्षाबलाें के जवानों काे नुकसान पंहुचाने के लिए लगाया था, क्योंकि…
5 लाख तक दी जा रही विशेष स्वास्थ्य सहायता पेंशनर्स कल्याण संघ के सदस्यों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए देश के सभी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत् विशेष स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बुर्जुगों को दी जा रही आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से उन्हें 5 लाख रूपए की चिकित्सा सहायता मिल…
नदारद प्राचार्यो को नोटिस, कहा शिक्षा की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में बिना पूर्व अनुमति के नदारद जयरामनगर और बेलतरा स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान अधोसंरचना, शिक्षक भर्ती, स्कूलों में पाठ्यक्रम पूर्णता एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सहित अन्य संबंधों में समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा कैम्प सिलगेर से जिला बल एवं ए/150 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान 1 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम ओयम कोसा पिता ओयम पाण्डू (जोनागुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी जोगागुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना बताया। तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक थैला में रखे विस्फोटक पदार्थ क्रमशः लाल कोर्डेक्स वायर लगभग 6.5…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन में अकेला बैठा है जो अपने पास एक प्लास्टिक की बोरी रखा हुआ है, जिससे गांजा जैसा गंध आ रही है। कि सूचना पर बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया तथा स्थान पर व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ किया गया जिसने अपना नाम रामा पांगी पिता मोहन पांगी, उम्र 42,साल, कोरापुट, उड़ीसा का होना बताया तथा अपने पास रखे प्लास्टिक के बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर…
योजना से अब तक जिले के 1309 श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्री रामलला के कर चुके हैं दर्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिको को निःशुल्क अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। भगवान श्री रामलला दर्शन योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक अभियान है, जो प्रदेश के लोगों के जीवन में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का नया अध्याय जोड़ रहा है। इस योजना से अभी तक जिले के 1309 श्रद्धालु लाभ प्राप्त कर चुके हैं और योजना के मध्यम…
मुख्यमंत्री ने इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के अधिवेशन का किया शुभारंभ देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स हो रहे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा। आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है। देश-दुनिया के कई शहरों में भू जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सर्व हिंदू समाज ने गौकशी और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के खिलाफ एक विशाल और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग, धर्माचार्य, संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं रायपुर के घड़ी चौक पर एकत्रित हुए और गौ माता की हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए दोषियों को कठोरतम सजा, जैसे कि उम्रकैद या फांसी की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन ने राजधानी को गौ हत्या बंद करने और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने…

