Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है।एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पति सुरेश गुप्ता ने घर में आग लगा दी, जिससे पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता की जलकर मौत हो गई। इसके बाद पति…

Read More

2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य पाने में छत्तीसगढ़ की होगी सबसे अहम भूमिका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 को किया संबोधित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में छत्तीसगढ़ की सबसे अहम भूमिका होगी। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक उद्यमी को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। प्रदेश के स्टील उद्योग को नई ऊंचाई पर ले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यातायात को सुगम बनाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। आज बैजनाथपारा में नगर निगम की टीम पहुंची और सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। तोड़ू दस्ता ने बैजनाथ पारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तोड़ा है। साथ ही 40 हजार का जुर्माना किया गया है। साथ ही गंदगी फैलाने वाले पर भी कार्रवाई हुई। साथ ही बैजनाथ पारा को नो-वेंडिग जोन करने की हिदायत दी गई। बैजनाथ पारा के आसपास के सभी मार्गों से अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। अब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर पहुंच गए है। सीएम साय ने x पर फोटो साझा कर बताया कि भारत सरकार में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।बता दें कि केंद्रीय मंत्री चौहान नगपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे। इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभांठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब की नमन करते हुए अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने जो 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप,पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने कहा कि वरुण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौमाता की तस्करी और गौमांस की बिक्री करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे अपराधियों को प्रदेश छोड़ना होगा या फिर उन्हें कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “गौमांस की तस्करी और बिक्री न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह हमारी सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव पर भी प्रहार है। राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” गौमांस बिक्री का मामला: 6 आरोपी गिरफ्तार रायपुर के आजाद चौक थाना…

Read More

khbarworld24- सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) को 35,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने की योजना बनाई है, जिससे 2024-25 वित्त वर्ष में रसोई गैस (एलपीजी) की बिक्री पर हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों के प्रभाव को कम करना है, जबकि तीनों कंपनियों द्वारा मार्च 2024 से घरेलू एलपीजी की कीमत को स्थिर बनाए रखने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान की भरपाई के लिए सहायता आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तीनों तेल विपणन…

Read More

khbarworld24-देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ 12,380 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष (2023-24) की तीसरी तिमाही के मुकाबले 11.95% की वृद्धि दर्शाता है। इससे पहले, टीसीएस ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 11,058 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। प्रमुख वित्तीय आंकड़े शुद्ध लाभ: 12,380 करोड़ रुपये (11.95% की वृद्धि) पिछले वर्ष की तुलना में शुद्ध लाभ: 11,058 करोड़ रुपये लाभांश घोषणा: 76 रुपये प्रति शेयर, जिसमें 66 रुपये का विशेष…

Read More

khbarworld24-भिलाई नगर, छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल कारोबारी 82 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ठगों ने फेसबुक पर रकम डबल करने का विज्ञापन देकर कारोबारी को अपनी जाल में फंसा लिया। भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 318(4) और 618 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और साइबर पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले का विवरण: आमदी नगर हुडको के निवासी, मेडिकल कारोबारी सुनील ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें रकम को डबल…

Read More

khbarworld24-छत्तीसगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में स्थित घने वनों में आवंटित कोल ब्लॉक्स से कोयला उत्खनन अब और भी सुगम हो सकता है। केंद्र सरकार ने राज्य संचालित खनन कंपनियों के लिए नये निर्देश जारी किए हैं, जो बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कोयला उत्खनन की प्रक्रिया को तेज़ और सरल बना देंगे। इन निर्देशों के अनुसार, वनभूमि पर खनन के बदले में दोगुने क्षेत्र में वनीकरण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास होगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह फॉर्मूला प्रभावी नहीं है और यह पारिस्थितिकीय तंत्र, जैव विविधता और वनों पर निर्भर…

Read More