खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यातायात को सुगम बनाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। आज बैजनाथपारा में नगर निगम की टीम पहुंची और सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। तोड़ू दस्ता ने बैजनाथ पारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए तोड़ा है। साथ ही 40 हजार का जुर्माना किया गया है। साथ ही गंदगी फैलाने वाले पर भी कार्रवाई हुई। साथ ही बैजनाथ पारा को नो-वेंडिग जोन करने की हिदायत दी गई। बैजनाथ पारा के आसपास के सभी मार्गों से अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। अब वहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को कोई भी दिक्क़ते नहीं होगी। दुपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही अब सुगम होगी।
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 द्वारा शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग, बैजनाथपारा अखाडा गली, एवर ग्रीन चौक में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण एंगल व ठेले हटाकर जब्ती करने की कार्रवाई की गई। साथ ही बांस टाल, मालवीय रोड जाने वाले रास्ते को भी अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है।
वहीं निगम जोन 7 द्वारा साइंस कालेज के सामने जीई मार्ग में अभियान चलाकर कब्जा हटाये एवं कब्जाधारियों के ठेले गुमटियों को जब्त करने की कार्रवाई की। जोन 9 ने शंकर नगर टीवी टावर से शंकरनगर चौक मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर पूर्व में हटाने के बाद पुनः कब्जा कर बैठे ठेले गुमटी व्यवसायियों को हटाकर उनके ठेले गुमटियां जब्त करने की कार्रवाई की गई। अभियान जनहित में जनसुविधा के लिए मार्गो में सुगम आवागमन देने नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोनो के नगर निवेश विभाग के माध्यम से सतत जारी रहेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

