खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा कैम्प सिलगेर से जिला बल एवं ए/150 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान 1 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम ओयम कोसा पिता ओयम पाण्डू (जोनागुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी जोगागुड़ा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा का होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में उपरोक्त पद पर कार्य करना बताया। तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक थैला में रखे विस्फोटक पदार्थ क्रमशः लाल कोर्डेक्स वायर लगभग 6.5 मीटर, जिलेटिन राड 05 नग, डेटोनेटर 4 नग, बिजली वायर 3.5 मीटर, 200 ग्राम बारूद एवं 1 नग माचिस बरामद किया गया।
उक्त नक्सली से उपरोक्त विस्फोटक पदार्थ के रखे जाने से गहन पूछताछ करने पर कैम्प सिलगेर से निकलने वाले सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मौके पाकर प्लांट करने के मंशा से आना बताया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 01/2025 धारा, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस बल, ए/150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं विशेष आसूचना शाखा सुकमा का याेगदान रहा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

