खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के बासागुडा थाना क्षेत्र अंर्तगत सर्किगुड़ा में नक्सलियाें द्वारा लगाये गये एक प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बासागुडा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, जहां जंगल के नाले के पास एक बछिया का शव पड़ा हुआ मिला। ऐसा अनुमान लगाया जा रह है कि सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने के लिए इसे लगाया गया था, लेकिन मवेशी इसकी चपेट में आ गई।
विदित हाे कि नक्सलियों ने पूरी याेजना के तहत उक्त आईईडी सुरक्षाबलाें के जवानों काे नुकसान पंहुचाने के लिए लगाया था, क्योंकि जवान इस मार्ग में आये दिन आना-जाना लगा रहता है। वहीं इस नाले में कभी कभार जवान पानी भरने के लिए रुकते भी थे, साथ ही कई बार यहां रुककर आराम भी करते थे। मवेशी ने नक्सलियाें के नापाक मंसूबे के नाकाम कर दिया, और इस प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबलाें के जवान बच गये।बासागुड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सर्किगुड़ा जंगल के पास बने एक नाले के पास मवेशी चर रहे थे। इन्ही मवेशी में से एक मवेशी का बच्चा आईईडी की चपेट में आने से दूर नाले में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

