खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत नगर पालिका केआमापारा पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों आशीष सारथी उर्फ जग्गा एवं सूरज उर्फ आदि देहारी को आज शुक्रवार काे काेतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विदित हाे कि गुरुवार रात दो अज्ञात आरोपियों ने नगर के आमापारा के पार्षद सतीश दीपक के साथ मारपीट की थी। पार्षद ने पूरे मामले की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पूरे मामले को लेकर नगर के पार्षदों में काफी आक्रोश था।
थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि पार्षद से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी जिला बदर एवं आदतन गुंडा, बदमाश हैं। आरोपी आशीष सारथी को रामनगर पहाड़ी से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर धारदार चुड़ा और लूट का मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी आशीष सारथी उर्फ जग्गा निवासी श्रीरामनगर कांकेर और सूरज उर्फ आदि देहारी निवासी राजापारा कांकेर को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात पार्षद का रास्ता रोककर आरोपियों ने मारपीट की थी और घटनास्थल से फरार हो गए थे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

