खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के रक्षित केंद्र में आज शनिवार काे जनरल परेड आयोजित की गई, जिसमें बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जनरल परेड में मौजूद पुलिस जवानाें के परेड की सलामी लेते हुए निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने हमेशा अनुशासित रहने के संबंध में हिदायत दी।
साथ ही रक्षित केंद्र के वाहन शाखा में जिले में मौजूद वाहनों का भी निरीक्षण किया। वाहनाें को अच्छे रखरखाव रखने वाले पुलिस के वाहन चालकों को पुरस्कृत किय गया तथा रखरखाव में कमी पाए जाने पर वाहन चालकों को वाहन अच्छे स्थिति में रखने हेतु हिदायत दी गई।
साथ ही परेड में मौजूद कर्मचारियों की परेशानियों को सुना गया और और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहितअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, प्रशिक्षु आईपीएस गगन कुमार के अलावा जिले के राजपत्रित, अराजपत्रित अधिकारी समेत लगभग 200 अधिकारी एवं जवान माैजूद रहें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

