खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। पुलिस ने बिल्डिंग निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन जैसी चीजें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.70 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
दुर्ग एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि, पिछले दिनों लगातार निर्माणाधीन मकानों के पास से सेंटरिंग प्लेट, मिक्सर मशीन और अन्य समान चोरी की शिकायत आ रही थी। लगातार नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर में कई मामले सामने आने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक्शन लेने कहा। उन्होंने दुर्ग की क्राइम टीम के साथ नेवई, पद्मनाभपुर, पुलगांव और भिलाई नगर पुलिस को मिलकर एक टीम बनाई। चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुछ लोग सेंटरिंग प्लेट और मिक्सर मशीन चोरी की वारदात में शामिल हैं। पुलिस ने जब उन लोगों को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही के आधार पर उनके पास से 295 लोहे की सेंटरिंग प्लेट, 4 कंक्रीट मिक्सर मशीन और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

