खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के सभी प्रोजेक्ट में ट्रेड यूनियन द्वारा वेतन समझौता को लेकर आंदोलन पर जाने हेतु 13 जनवरी को प्रबंधन को नोटिस देने जा रहे हैं, 14 दिनों के अल्टीमेटम के बाद भी यदि मांगे पूरी नही होने पर मजदूर आर पार की लड़ाई लड़ने की याेजना बना रहे हैं। आंदोलन की रूपरेखा बनाने वाले यूनियन का कहना है कि एनएमडीसी के इतिहास में पहली बार वेतन समझौता को लेकर विगत 3 वर्षों से निर्णय नहीं लिया जा रहा है। एनएमडीसी के मजदूरों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2022 से ड्यू हो गया है। एनएमडीसी टॉप मैनेजमेंट के साथ विगत 3 वर्षों में 8 बैठकों के बाद अगस्त 2024 में प्रबंधन व मजदूर संगठन के बीच 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ वेतन समझौता हुआ। एनमडीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अनुमोदन के बाद स्वीकृति के लिए इस्पात मंत्रालय भेजा गया था, जिसको अब तक रोक कर रखा गया है
संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश सिंधु ने कहा कि वेतन समझौता को लेकर 13 जनवरी को एनएमडीसी के सभी मजदूर संगठन मैनेजमेंट को सीधी कार्यवाही की नोटिस देने जा रहा है, पानी सर के ऊपर से गुजर गया अब आर-पार की लड़ाई होगी।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

