Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी एवं चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कामना की है कि यह नव वर्ष देश एवं प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा और प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बलौदाबाजार जिले का नाम बदलकर ‘गुरु घासीदास धाम’ रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की स्मृति में लिया गया है, जिनका छत्तीसगढ़ में व्यापक प्रभाव और सम्मान है। इसके साथ ही, इस क्षेत्र को राष्ट्रीय तीर्थस्थल घोषित करने की संभावना पर भी विचार हो रहा है, जिससे इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में मान्यता मिलेगी। ऐतिहासिक निर्णय का महत्व संत गुरु घासीदास बाबा जी छत्तीसगढ़ के महान समाज सुधारक और सतनामी संप्रदाय के संस्थापक थे। उन्होंने जीवनभर सामाजिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डिगम्बर प्रसाद तिवारी-रायपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र 2025 जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 30 मार्च 2025 से प्रारंभ होने जा रही है जिसमें आदर्श ग्राम पंचायत फरफौद में स्थित सिद्ध मां दुर्गा महामाया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित और जवांरा बोया जा रहा है। इस अवसर पर समस्त ग्र्राम वासी के सयोग के द्वारा मंदिर प्रांगण मंे पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमंे वृन्दावन-रैवासा धाम श्री अग्र्रपीठाधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज के कृपात्र शिष्य कथा व्यास भागवत विद्यार्थी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत मांझी आठगांव में एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों युवकाें की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक टैंकर रायपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान मांझी आठगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाईक के साथ टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार छोटे राजपुर निवासी राकेश मरकाम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ एवं लगातार जिले में नये सुरक्षा कैंप के खाेले जाने एवं मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने से नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे नक्सल मुक्त अबूझमाड़ का सपना सकार हाे रहा है। इसर कड़ी में माड़ डिवीजन कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी में सक्रिय 6 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। विदित हाे कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 98 बड़े/छोटे कैडर के नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के तुमनार नदी घाट के पास कुछ नक्सलियों के आने की आसूचना पर डीआरजी तथा बस्तर फाइटर की टीम के द्वारा नियमित गस्त एवं जांच के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान नेलगोड़ा तुमनार के नदी घाट के पगडंडी के पास जैसे ही टीम पहुंची पुलिस बल को देखकर कुछ लोग छिपने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाली दो महिला सहित पांच नक्सलियों को डीआरजी के साथ ही बस्तर फाइटर की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियाें से पूछताछ करने पर अपना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़गा में आज शनिवार सुबह 6:30 बजे नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला सरस्वती ओयाम गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ तहसील के ग्राम बोड़का निवासी महिला सरस्वती ओयाम आज शनिवार सुबह जंगल में महुआ बिनने के बाद वापस आ रही थी, इसी दाैरान इंद्रावती नदी के किनारे नक्सलियाें द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट में महिला के दोनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खनन क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता के लिए जिंदल पावर लिमिटेड को सम्मानित किया गया हैं।जो कि देश का लगभग 90%कमर्शियल उत्पादन वाणिज्य कोयले उत्पादन किया हैं,जो देश में सबसे अधिक राजस्व योगदान कर्ता के रूप में उभरा हैं,यह पुरस्कार दिल्ली में माननीय केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री श्री किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया।जे पी एल ने केवल मांग को पूरा करने के लिए आबंटित खदानों से कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया हैं बल्कि इन परियोजनाओं की शुरुआत कर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर शुक्रवार को डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। आज शनिवार सुबह सुबह 8 बजे सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हाे गई। सुरक्षाबलाें ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद किया है l मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की…

Read More

कहा- नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में आज हुई मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन की सफलता पर जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘X’ पर लिखा, नक्सलवाद…

Read More