खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़गा में आज शनिवार सुबह 6:30 बजे नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला सरस्वती ओयाम गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ तहसील के ग्राम बोड़का निवासी महिला सरस्वती ओयाम आज शनिवार सुबह जंगल में महुआ बिनने के बाद वापस आ रही थी, इसी दाैरान इंद्रावती नदी के किनारे नक्सलियाें द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विस्फोट में महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है, विशेष रूप से उसका बांया पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल महिला सरस्वती ओयाम का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में करने के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नक्सलियाें द्वारा सुरक्षावलाें के जवानाें को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईड लगाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटकों ने निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया हो। वर्ष 2023-24 में इसी प्रकार की एक घटना में बोड़गा गांव के दो मासूम बच्चों की आईईडी विस्फोट में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस इलाके में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

