खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर शुक्रवार को डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। आज शनिवार सुबह सुबह 8 बजे सुकमा और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हाे गई। सुरक्षाबलाें ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद किया है l मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है l वहीं मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं, घायल जवानों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है। आस-पास क्षेत्र में अभी भी गश्त सर्चिंग अभियान जारी है। सुकमा और आसपास के इलाकों में लगातार हाे रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों काे मिल रही सफलता को नक्सल संगठन के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से कुल 16 नक्सलियों के शव के साथ एके 47,एसएलआर, इंसास रायफल, .303 रायफल, रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक व अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुआ है l
उल्लेखनिय है कि इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभवित इलाकाें में जवानों ने वर्ष 2025 में हुए मुठभेड़ में 100 से अधिक नक्सलियों काे मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। इसमें से सिर्फ मार्च महिने के भीतर 49 नक्सली मारे गए हैं।
वर्ष 2025 की नक्सल घटनाओं में 127 नक्सली मारे गये हैं, वहीं 9 जवान बलिदान हुए
20 मार्च- दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 26 नक्सली ढेर, कांकेर में 4 ढेर
9 फरवरी – बीजापुर जिले में मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर
2 फरवरी- बीजापुर के गंगालूर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
20-21 जनवरी- छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़, 27 नक्सली ढेर
16 जनवरी- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर, कांकेर पुजारी गांव में 18 नक्सली ढेर
12 जनवरी- बीजापुर के मद्देड़ इलाके में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर
9 जनवरी- सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
6 जनवरी- आईईडी ब्लास्ट की चपेट में जवानों की गाड़ी आई, 8 जवान बलिदान, एक ड्राइवर की भी मौत
4 जनवरी- अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर, एक डीआरजी जवान बलिदान
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

