Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) ने अपनी उपस्थिति और मजबूत करते हुए पदमकोट में आज शनिवार काे नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है, जो कोडेलियार, कुटुल और बेदमकोटी के बाद इस क्षेत्र में चौथा कैंप है। यह कदम नक्सल उन्मूलन और बस्तर में शांति बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा के साथ विकास को भी बढ़ावा देने के साथ ही घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरे पदमकोट में अब तक प्रशासन की सीमित पहुंच थी। इस कैंप की स्थापना से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग के द्वारा शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 6 अप्रेल दिन रविवार को श्रीजगन्नाथ परिसर जगदलपुर स्थित रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से संध्या 4 बजे श्रीरामजी की जीवंत झांकी एवं विशाल इस शोभायात्रा में समाज के 14 क्षेत्रिय समितियों के माध्यम से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के 100 ग्रामों में निवासरत आरण्यक ब्राह्मण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने बताया कि आज शनिवार काे हुई समाज की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर राकेश अग्रवाल ने आज शनिवार काे 231 बटालियन मुख्यालय गीदम में श्वान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस श्वान प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से बस्तर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की परिचालनिक क्षमता में वृद्धि होगी और शत्रु पर सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। वर्तमान में इस प्रशिक्षण केंद्र में छत्तीसगढ़ राज्य में तैनात विभिन्न बटालियनों से 20 श्वान (के-9) प्रशिक्षण के लिए लाये गये हैं, जिनके साथ डॉग हेंडलर्स तैनात हैं।इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत श्वान को 4 सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स कराया जाएगा, जिसमें श्वान को शत्रु…
रिसर्च पार्क के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य हुआ एमओयू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उद्यम के लिए बदलती हुई तकनीक से तालमेल बहुत जरूरी है। समय के साथ तकनीक में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। जो उद्यम तकनीक के साथ खुद को अपडेट नहीं करते, वे पीछे रह जाते हैं। आज नई तकनीक को अपनाकर ही सफलता के मानदंडों पर खरा उतरा जा सकता है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित आईआईटी भिलाई एंड छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री कान्क्लेव : विजन विकसित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आईटीआई कर्मचारी की ज्वलंत लंबित मांगों के निराकरण के लिए आज शनिवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव से भेंट कर ज्ञापन सौंपाकर संपूर्ण स्थिति से अवगत करवाते हुए बताया गया कि, किस प्रकार शासन के उच्च अधिकारी कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहे हैं।फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत आईटीआई के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष की थी। परंतु विभाग 12 वर्षों से कार्यरत लगभग 30 प्रशिक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में तारपीन तेल पीने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर का है।जानकारी के मुताबिक, खेलने के दौरान मासूम बच्ची वंशिका चक्रधारी ने तारपीन तेल पी ली थी। उन्हें सीएचसी सीतापुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाके दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम का पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 05 वर्षीय मासूम ग्राम राजापुर निवासी अर्जुन चक्रधारी की मासूम बेटी बताई जा रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत एक बार फिर नए लाभार्थियों का पंजीयन शुरू किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अप्रैल 2025 में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे प्रदेश की नई पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। अब तक 60 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लाभार्थी सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही इस योजना में अब तक 60 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। योजना के तहत अब तक 13 किश्तों में कुल ₹13,000 की सहायता राशि महिलाओं…
मुख्यमंत्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी…
नवरात्र माँ की शक्ति आराधना का पर्व- डॉ. महंत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य भूमि है, डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर माँ महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर माँ चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी, कोरबा माँ मड़वारानी, धमतरी माँ अंगारा मोती, रायपुर माँ बंजारी, माँ महामाया सहित अनेक देवी मंदिर की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है।नेता प्रतिपक्ष…
हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति व विकास ही बदलाव ला सकता है- गृहमंत्री अमित शाह खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ी पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनके शव भी बरामद हो कर लिया गया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान घायल हाे गये हैं । इस मुठभेड़ में डीव्हीसीएम कैडर के 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा मारा गया है। जगदीश उर्फ़ बुधरा दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्याकांड में सम्मिलित था। वह वर्ष…

