खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर राकेश अग्रवाल ने आज शनिवार काे 231 बटालियन मुख्यालय गीदम में श्वान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस श्वान प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से बस्तर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की परिचालनिक क्षमता में वृद्धि होगी और शत्रु पर सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। वर्तमान में इस प्रशिक्षण केंद्र में छत्तीसगढ़ राज्य में तैनात विभिन्न बटालियनों से 20 श्वान (के-9) प्रशिक्षण के लिए लाये गये हैं, जिनके साथ डॉग हेंडलर्स तैनात हैं।
इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत श्वान को 4 सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स कराया जाएगा, जिसमें श्वान को शत्रु द्वारा छिपाकर लगाई गई आईईडी को खोजने का विशेष प्रशिक्षण तथा अन्य कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। श्वान (के-9) प्रशिक्षण केंद्र जावंगा में आरंभ होने पर पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने जवानों को बधाई दी तथा इस अवसर पर बटालियन प्रांगण में बरगद का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक एनके सिंह, छग सेक्टर 231 बटालियन के कमांडेंट सुनील भवर, 230 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार प्रसाद, 231 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. सुब्रत मंडल, सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश सुनकर सहित सभी जवान उपस्थित रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

