खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) ने अपनी उपस्थिति और मजबूत करते हुए पदमकोट में आज शनिवार काे नया सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है, जो कोडेलियार, कुटुल और बेदमकोटी के बाद इस क्षेत्र में चौथा कैंप है। यह कदम नक्सल उन्मूलन और बस्तर में शांति बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुरक्षा के साथ विकास को भी बढ़ावा देने के साथ ही घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरे पदमकोट में अब तक प्रशासन की सीमित पहुंच थी। इस कैंप की स्थापना से न केवल सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि नक्सली प्रभाव को भी कमजोर किया जा सकेगा। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भी फायदा होगा। साथ ही, आईटीबीपी के जवान न सिर्फ सुरक्षा देंगे बल्कि मेडिकल सुविधाएं और बुनियादी जरूरतें भी उपलब्ध कराएंगे। इस नए कैंप का उद्घाटन 41वीं वाहिनी के सेनानी नरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और कांकेर रेंज के डीआईजी अमित कामले भी मौजूद रहे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

