खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग के द्वारा शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 6 अप्रेल दिन रविवार को श्रीजगन्नाथ परिसर जगदलपुर स्थित रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से संध्या 4 बजे श्रीरामजी की जीवंत झांकी एवं विशाल इस शोभायात्रा में समाज के 14 क्षेत्रिय समितियों के माध्यम से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के 100 ग्रामों में निवासरत आरण्यक ब्राह्मण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने बताया कि आज शनिवार काे हुई समाज की बैठक में यह तय किया गया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रीरामनवमी की शोभायात्रा निकली जाएगी। श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीराममंदिर में सुंदरकांड रामायण पाठ किया जावेगा। श्रीरामनवमी के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर परिसर में बटुकों का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया जायेगा। वहीं समाज की सामान्य सभा (महासभा) सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। 6अप्रेल को संध्या 4 बजे श्रीराम जी डोली (पालकी) के साथ जीवंत झांकी एवं शोभायात्रा निकली जाएगी। समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने उक्त कार्यक्रम में समाज के समस्त सम्मानित सदस्यों एवं श्रृद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी, हेमंत पाण्डे, सचिव देवशंकर पंडा, संतोष पात्र, विवेक पाण्डे, गजेंद्र पाणिग्राही, बनमाली पाणिग्राही, बिभाधर पाण्डे, पुरुषोत्तम जोशी, नरेंद्र पाणिग्राही एवं समाज के चौदह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

